post
post
post
post
post
post
post
post
post
post
BIG NEWS

गर्मी का बढ़ा कहर कक्षा 1 से 8 तक का समय में हुआ बदलाव

Public Lokpal
April 20, 2026

गर्मी का बढ़ा कहर कक्षा 1 से 8 तक का समय में हुआ बदलाव


मथुरा:  उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में बढ़ती गर्मी और लू के खतरे को देखते हुए कक्षा 1 से 8वीं तक के सभी स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। अब स्कूलों का समय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक किया जाएगा। पहले स्कूल सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक चल रहे थे।

यह फैसला चिलचिलाती गर्मी को देखते हुए लिया गया है।  क्योंकि तेज धूप और लू के कारण बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। मौसम विभाग ने भी आने वाले दिनों में भीषण गर्मी और लू चलने की चेतावनी जारी की है। इसके बाद शिक्षक संगठनों ने जिला प्रशासन से स्कूल समय में बदलाव की मांग उठाई थी।

इस मांग को लेकर जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ और प्राथमिक शिक्षक संघ सहित कई संगठनों ने जिला अधिकारी सीपी सिंह से मुलाकात की थी। संगठनों ने कहा कि छोटे बच्चों को गर्मी में स्कूल आने-जाने और पढ़ाई के दौरान काफी परेशानी हो रही थी।

मांग करने वालों में जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष देवेंद्र सारस्वत, जिलाध्यक्ष अतुल सारस्वत, महामंत्री लक्ष्मीनारायण सहित अन्य पदाधिकारी शामिल रहे। वहीं प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से जिलाध्यक्ष लोकेश गोस्वामी, मंत्री बलवीर सिंह और अन्य प्रतिनिधियों ने भी इस मुद्दे को उठाया। वहीं प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से स्कूलों के समय में बदलाव का आदेश जारी कर दिया है, ताकि छात्रों को गर्मी से राहत मिल सके।


NEWS YOU CAN USE

Top Stories

post
post
post
post
post
post
post
post
post
post
post
post

Advertisement

Pandit Harishankar Foundation

Videos you like

Watch More