BIG NEWS
- राहुल गांधी का युवाओं से महिला सुरक्षा के लिए विरोध प्रदर्शन का आह्वान, बोले दबाव में ही सुनती है सरकार
- मुख्य चुनाव आयुक्त के 'एकतरफा' फैसलों के खिलाफ याचिका पर सुप्रीम कोर्ट अगले हफ्ते करेगा सुनवाई
- रेड बुल ने 'एनर्जी ड्रिंक' लेबल पर खाद्य सुरक्षा नियामक के प्रतिबंध को दी चुनौती
- टाटा संस को निजी बनाए रखने के लिए टाटा ट्रस्ट्स का पुनर्गठन का प्रस्ताव
- विथ्या रामराज ने तोड़ा पी.टी. उषा का 42 साल पुराना राष्ट्रीय रिकॉर्ड
- लुधियाना से यूएई तक: अंगद सिंह ढिल्लों बने कनाडा के नए राजदूत
- फंडिंग में भारी गिरावट: आप के चंदे में 68% कमी, बीजद ने घोषित किया शून्य चंदा
- TRAI के नए नियम: Jio, Airtel और Vi यूजर्स के लिए बिना डेटा वाले प्लान अनिवार्य
- विश्व समाचार दिवस: भ्रामक खबरों के दौर में तथ्य-परक पत्रकारिता और लोकतंत्र की रक्षा
- दिल्ली सरकार की सख्त सर्दियों की प्रदूषण विरोधी योजना: निर्माण प्रतिबंध और 'नो पीयूसी, नो फ्यूल' नियम लागू
ओमीक्रोन दहशत: अंतरराष्ट्रीय उड़ानें फिर से शुरू करने के फैसले की समीक्षा करेगी सरकार
Public Lokpal
November 28, 2021
ओमीक्रोन दहशत: अंतरराष्ट्रीय उड़ानें फिर से शुरू करने के फैसले की समीक्षा करेगी सरकार
नई दिल्ली: भारत में अंतरराष्ट्रीय उड़ानें फिर से शुरू होने से बमुश्किल कुछ रोज पहले, नए कोविड -19 वेरिएंट ओमीक्रोन पर बढ़ती चिंता ने सरकार को निर्णय पर पुनर्विचार करने के लिए मजबूर किया है। गृह मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने रविवार को कहा कि केंद्र ने अब अनुसूचित वाणिज्यिक अंतरराष्ट्रीय यात्री सेवाओं को फिर से शुरू करने की प्रभावी तारीख की समीक्षा करने का फैसला किया है।
प्रवक्ता ने ट्वीट्स में कहा, आने वाले यात्रियों के परीक्षण और निगरानी पर मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) की समीक्षा करने का भी निर्णय लिया गया, विशेष रूप से उन देशों से जिन्हें 'जोखिम में' के रूप में पहचाना गया है।





