BIG NEWS
- 'वोट चोरी, कानून चोरी': राहुल गांधी का मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर हमला, मोदी-शाह को दी चेतावनी
- राज ठाकरे ने की विपक्ष के विरोध प्रदर्शन का समर्थन किया, ECI की स्वतंत्र जांच की मांग
- मतदाता सूची विवाद में विपक्षी दलों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ की आपराधिक मुकदमे की मांग
- केंद्र सरकार ने खाद्य तेलों के आयात शुल्क में की कटौती, क्रूड सनफ्लॉवर ऑयल पर शून्य शुल्क
- यमुना एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा: नोएडा एयरपोर्ट के पास चलती बस में आग लगने से नौ लोगों की मौत
- पश्चिम बंगाल पर सबसे बड़ा दांव: बीजेपी ने चुनाव खर्च का 54% हिस्सा बंगाल चुनाव में लगाया
- मुख्य चुनाव आयुक्त चयन पैनल से सीजेआई को हटाने के कानून पर सुप्रीम कोर्ट का खंडित फैसला
- एशियाई खेलों में मीराबाई चानू का ऐतिहासिक कमाल: भारोत्तोलन में जीता रजत पदक, टूटा 28 साल का सूखा
- चुनावी पैनल में आंतरिक खींचतान की खबरों पर चुनाव आयोग का कड़ा रुख, कहा- विचार-विमर्श प्रक्रिया का हिस्सा
- चुनाव आयुक्तों ने उठाए सवाल, लेकिन SIR के फैसलों पर आयोग में बनी रही एकरुपता
मणिपुर में आतंकवादी हमले में कर्नल, उनकी पत्नी और 8 वर्षीय बेटे सहित 7 की मौत
Public Lokpal
November 13, 2021 | Updated: November 13, 2021
मणिपुर में आतंकवादी हमले में कर्नल, उनकी पत्नी और 8 वर्षीय बेटे सहित 7 की मौत
देहांग : शनिवार सुबह 10 बजे मणिपुर के शेखन-बेहिआंग पुलिस स्टेशन के इलाके में आतंकवादियों के घात लगाकर किए गए हमले में चार जवान और 46 असम राइफल्स के कमांडिंग ऑफिसर अपने आठ साल के बेटे और पत्नी के साथ शहीद हो गए। सेना ने एक बयान में कहा कि हमला देहांग से करीब तीन किलोमीटर दूर हुआ। घटना में घायल हुए चार अन्य लोगों को गंभीर हालत में बेहियांग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। दो अन्य को मामूली चोटें आई हैं।
हमले के पीछे मणिपुर स्थित पीपुल्स लिबरेशन आर्मी का हाथ होने का संदेह है। हालांकि अभी तक किसी आतंकी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
कमांडिंग ऑफिसर की पहचान कर्नल विप्लव त्रिपाठी के रूप में की गई है, जो "म्यांमार सीमा में अपने एक पोस्ट से लौट रहे थे"। सूत्रों का कहना है कि भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों ने सेहकेन गांव के पास क्यूआरटी को रोका और गोलियां चलाईं। सेना के सूत्रों ने कहा कि आतंकवादियों ने काफिले पर हमला करने के लिए पहले आईईडी विस्फोट किया। कर्नल त्रिपाठी का ड्राइवर भी इस घातक हमले में मारा गया।




.jpeg)






