BIG NEWS
- आरबीआई का टाटा संस को झटका: निजी बने रहने की याचिका खारिज, शेयर बाजार में लिस्टिंग का निर्देश
- अमीषा पटेल की घरेलू सहायिका मुंबई में 5 लाख रुपये के डायमंड कंगन चोरी के आरोप में गिरफ्तार
- BRICS शिखर सम्मेलन के लिए चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग दिल्ली पहुंचे, पीएम मोदी के साथ होगी द्विपक्षीय बैठक
- गुजरात में बीमारी से 62 एशियाई शेरों की मौत, शावक सबसे ज्यादा प्रभावित
- पूर्व सीएम हरीश रावत ने कांग्रेस पदों से दिया इस्तीफा, पूर्व पीए के घर से नकदी और सोना बरामद
- ब्रिक्स सम्मेलन: रविवार को सुबह 6 बजे से दौड़ेगी दिल्ली मेट्रो
- वीरेंद्र सहवाग ओटीटी पर करेंगे धमाकेदार एंट्री, 'राइज एंड फॉल सीजन 2' के बने होस्ट
- आईआरसीटीसी ने तोड़े रिकॉर्ड: त्योहारी भीड़ के बीच एक दिन में किए 20 लाख ट्रेन टिकट बुक
- दिल्ली के चांदनी चौक में बेसमेंट के अवैध इस्तेमाल पर 54 ज्वैलरी दुकानें सील
- ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने दिल्ली पहुँचे पुतिन, भारत-रूस द्विपक्षीय वार्ता में रक्षा और ऊर्जा सुरक्षा पर रहेगा विशेष जोर
अखिलेश से लंबी वार्ता के बाद 36 सीटों पर राजी जयंत चौधरी! जल्द हो सकता है ऐलान
Public Lokpal
November 23, 2021
अखिलेश से लंबी वार्ता के बाद 36 सीटों पर राजी जयंत चौधरी! जल्द हो सकता है ऐलान
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव और राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के नेता जयंत चौधरी ने मंगलवार को अपनी मुलाकात की तस्वीरें ट्वीट कर इन अटकलों को हवा दे दी कि दोनों दल अगले साल उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले गठबंधन बनाने के लिए तैयार हैं।
अखिलेश यादव और जयंत चौधरी ने कैप्शन के साथ तस्वीरें साझा कीं, जो संकेत देते हैं कि क्षेत्रीय दलों के बीच एक अलायंस बन गया है।
राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश अध्यक्ष मसूद अहमद ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि दोनों नेताओं ने मंगलवार को अपनी बैठक के दौरान 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे के मुद्दे पर चर्चा की, लेकिन अंतिम फैसला नहीं लिया।
महीने के आखिर तक अखिलेश यादव और जयंत चौधरी यूपी में सीट शेयरिंग फॉर्म्यूले का ऐलान कर सकते हैं।
सूत्रों के मुताबिक राष्ट्रीय लोक दल ने शुरुआत में 62 सीटों की मांग की थी, लेकिन समाजवादी पार्टी 30 से ज्यादा सीटें देने को तैयार नहीं थी। आखिर में रालोद के लिए 36 सीटें छोड़ने पर समाजवादी पार्टी ने सहमति जताई है। गुरुवार को अखिलेश यादव और जयंत चौधरी के बीच लंबी बातचीत के बाद यह डील पक्की होने की बात कही जा रही है। रालोद की मुजफ्फरनगर, बागपत, बिजनौर, मेरठ, सहारनपुर जैसे जिलों में मजूबत उपस्थिति है।





