BIG NEWS
- टाटा संस को निजी बनाए रखने के लिए टाटा ट्रस्ट्स का पुनर्गठन का प्रस्ताव
- विथ्या रामराज ने तोड़ा पी.टी. उषा का 42 साल पुराना राष्ट्रीय रिकॉर्ड
- लुधियाना से यूएई तक: अंगद सिंह ढिल्लों बने कनाडा के नए राजदूत
- फंडिंग में भारी गिरावट: आप के चंदे में 68% कमी, बीजद ने घोषित किया शून्य चंदा
- TRAI के नए नियम: Jio, Airtel और Vi यूजर्स के लिए बिना डेटा वाले प्लान अनिवार्य
- विश्व समाचार दिवस: भ्रामक खबरों के दौर में तथ्य-परक पत्रकारिता और लोकतंत्र की रक्षा
- दिल्ली सरकार की सख्त सर्दियों की प्रदूषण विरोधी योजना: निर्माण प्रतिबंध और 'नो पीयूसी, नो फ्यूल' नियम लागू
- सुप्रीम कोर्ट ने यूपीआई शुल्कों पर रोक से किया इनकार, केंद्र से मांगा जवाब
- मोबाइल खुदरा विक्रेताओं का बड़ा विरोध: 2 अक्टूबर को 'नो यूपीआई डे' की घोषणा
- एलपीयू में छात्रों के विरोध प्रदर्शन के कारण कक्षाएं 10 दिन के लिए स्थगित, मिडटर्म परीक्षाएं टलीं
संसद सत्र से पहले रविवार को सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक; पीएम कर सकते हैं शिरकत
Public Lokpal
November 23, 2021
संसद सत्र से पहले रविवार को सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक; पीएम कर सकते हैं शिरकत
नयी दिल्ली: संसद के शीतकालीन सत्र से पहले सरकार ने रविवार को सर्वदलीय बैठक बुलायी है जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शामिल होने की संभावना है। इस दौरान संसद के दोनों सदनों के सभी राजनीतिक दलों के सदन नेताओं को बैठक में आमंत्रित किया गया है।
मोदी के अलावा, वरिष्ठ केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और अमित शाह, संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी के साथ बैठक में सरकार का प्रतिनिधित्व करेंगे।
रविवार शाम को राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने संसद के उच्च सदन के सदन के नेताओं की बैठक बुलाई है।
इसी तरह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के 27 नवंबर को निचले सदन में सदन के नेताओं की बैठक बुलाने की उम्मीद है।





