post
post
post
post
post
post
post
post
post
post
BIG NEWS

फ्रांस में भारी विरोध प्रदर्शन: 4 लाख से अधिक लोग सड़कों पर, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

Public Lokpal
October 25, 2026

फ्रांस में भारी विरोध प्रदर्शन: 4 लाख से अधिक लोग सड़कों पर, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले


फ्रांस में सरकार के खिलाफ जन-आक्रोश भड़क उठा है। बढ़ती महंगाई, ऊर्जा संकट और बिगड़ती सार्वजनिक सेवाओं के विरोध में देशभर में 4 लाख से अधिक लोग सड़कों पर उतर आए। हालांकि ट्रेड यूनियन आयोजकों का दावा है कि प्रदर्शनकारियों की संख्या 8 लाख के करीब थी। पेरिस, लियोन, मार्सिले और नंत जैसे प्रमुख शहरों में विरोध रैलियां निकाली गईं।

कई शहरों में प्रदर्शनों ने हिंसक रूप ले लिया। उपद्रवियों ने संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया और पुलिस पर पथराव किया, जिसके जवाब में सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के गोले दागे, वाटर कैनन का उपयोग किया और लाठीचार्ज किया।

पेरिस में स्थिति सबसे गंभीर रही, जहां सुरक्षा कारणों से कई मेट्रो स्टेशन बंद करने पड़े। देशभर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 70,000 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। दर्जनों प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है, जबकि यूनियन नेताओं ने आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है।

NEWS YOU CAN USE

Top Stories

post
post
post
post
post
post
post
post
post
post
post
post

Advertisement

Pandit Harishankar Foundation

Videos you like

Watch More