BIG NEWS
- 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा, अनंत नाग को फालके सम्मान, ममूटी और कार्तिक को मिला सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का खिताब
- सत्रावसान में देरी: 40 दिन बाद भी खुला मानसून सत्र, राजनीतिक गलियारों में अटकलें तेज
- एशियाई खेल 2026: मंधाना और घोष के दम पर भारत ने जीता पहला स्वर्ण
- दिल्ली: कालकाजी पार्क में पुलिसकर्मी बनकर नाबालिग से गैंगरेप, मुठभेड़ के बाद एक आरोपी गिरफ्तार
- दिल्ली उच्च न्यायालय के नए नियम: वरिष्ठ अधिवक्ताओं के चयन से अंक-आधारित प्रणाली खत्म
- गोवा में दो बहनें मृत पाई गईं, अंतिम संस्कार के लिए बचाकर रखे थे पैसे
- व्हाइट हाउस और मीडिया विवाद के बीच लॉन्च हुआ 'ट्रंप टीवी' चैनल
- राम मंदिर दान चोरी मामला: एसआईटी 25 सितंबर तक दाखिल करेगी चार्जशीट
- सीएसके के नए मुख्य कोच बने ज़हीर खान, स्टीफन फ्लेमिंग का युग समाप्त
- आईआईटी-बॉम्बे में छात्र की मौत पर बवाल: डीन पद से हटाए गए प्रो. सूर्यनारायण दुल्लाई
पतंजलि के 'भ्रामक विज्ञापन' मामले में अब सुप्रीम कोर्ट ने आईएमए प्रमुख को लगाई फटकार
Public Lokpal
May 14, 2024
पतंजलि के 'भ्रामक विज्ञापन' मामले में अब सुप्रीम कोर्ट ने आईएमए प्रमुख को लगाई फटकार
नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने भ्रामक विज्ञापन मामले में योग गुरु रामदेव, उनके सहयोगी बालकृष्ण और पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड को जारी अवमानना नोटिस पर मंगलवार को अपना आदेश सुरक्षित रख लिया। न्यायमूर्ति हिमा कोहली और न्यायमूर्ति अहसानुद्दीन अमानुल्लाह की पीठ ने कहा कि कंपनी की ओर से पेश वकील ने पतंजलि के उन उत्पादों के विज्ञापनों को वापस लेने के लिए उठाए जा रहे कदमों का संकेत देने वाला हलफनामा दाखिल करने के लिए समय मांगा है, जिनके लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं।
पीठ ने कहा कि हलफनामा तीन सप्ताह के भीतर दाखिल किया जाये।
पीठ ने कहा, “उत्तरदाताओं 5 से 7 (पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड, बालकृष्ण और रामदेव) को जारी अवमानना नोटिस पर आदेश सुरक्षित रखा गया है।”
सुनवाई के दौरान, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के अध्यक्ष आर वी अशोकन ने हाल ही में पीटीआई को दिए एक साक्षात्कार में शीर्ष अदालत के खिलाफ दिए गए अपने बयानों के लिए पीठ से बिना शर्त माफी मांगी, जहां उन्होंने पतंजलि आयुर्वेद के भ्रामक विज्ञापन मामले के बारे में सवालों के जवाब दिए।
न्यायमूर्ति कोहली ने अशोकन से कहा, "आप सोफे पर बैठकर प्रेस को साक्षात्कार नहीं दे सकते और अदालत की खिल्ली नहीं उड़ा सकते।"
पीठ ने आईएमए के वकील से कहा कि इस स्तर पर, अदालत आईएमए अध्यक्ष द्वारा दिए गए माफी के हलफनामे को स्वीकार करने के लिए इच्छुक नहीं है।
7 मई को मामले की सुनवाई करते हुए शीर्ष अदालत ने अशोकन के बयानों को "बहुत, बहुत अस्वीकार्य" करार दिया था। उत्तराखंड राज्य लाइसेंसिंग प्राधिकरण (एसएलए) ने पहले शीर्ष अदालत को बताया था कि पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड और दिव्य फार्मेसी के 14 उत्पादों के विनिर्माण लाइसेंस को "तत्काल प्रभाव से निलंबित" कर दिया गया है।
शीर्ष अदालत 2022 में आईएमए द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई कर रही है, जिसमें पतंजलि द्वारा कोविड टीकाकरण अभियान और चिकित्सा की आधुनिक प्रणालियों के खिलाफ बदनामी का अभियान चलाने का आरोप लगाया गया है।





