BIG NEWS
- ‘LPG नहीं मिल रही? पाइप वाली गैस पर जाओ’, केंद्र ने की परेशान लोगों से अपील
- ओमान के सोहार शहर में ड्रोन हमले में दो भारतीय नागरिकों की मौत, 10 अन्य घायल
- विपक्षी सांसदों ने संसद में पेश किया CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने का प्रस्ताव
- ईरान युद्ध: 100 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंचीं तेल की कीमतें, दुनिया भर में शेयर बाज़ार गिरे
- इराक में 5 लोगों को ले जा रहा अमेरिकी सैन्य विमान क्रैश, ईरान समर्थित समूह ने ली जिम्मेदारी
- भारतीय चुनावों पर पैसे के असर से निपटने के लिए राजनीतिक फंडिंग में हों बड़े बदलाव, ADR ने की मांग
- क्या ईरान ने भारत के झंडे वाले टैंकरों को दी होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की इजाज़त? विदेश मंत्रालय ने दिया जवाब
- ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने किया साफ, बंद रहेगा होर्मुज स्ट्रेट, US से दोहराई बदले की मांग
- इराक के बसरा तट पर तेल टैंकर पर ईरानी नाव के हमले में भारतीय नागरिक की मौत
- बंगाल में चुनाव अप्रैल से दो चरणों में होने की संभावना
मणिपुर पहुंचे भागवत, मोदी को दी नसीहत ‘लोगों को तय करने दें कि आप में भगवान हैं या नहीं’
Public Lokpal
September 06, 2024
मणिपुर पहुंचे भागवत, मोदी को दी नसीहत ‘लोगों को तय करने दें कि आप में भगवान हैं या नहीं’
नई दिल्ली : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने गुरुवार को कहा कि किसी को भी खुद को भगवान घोषित नहीं करना चाहिए।
मणिपुर में बच्चों की शिक्षा के लिए काम करने वाले और भैयाजी के नाम से मशहूर शंकर दिनकर काणे की शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भागवत ने कहा, “लोगों को तय करना चाहिए कि आप में भगवान हैं या नहीं।”
भागवत ने कहा कि देशभक्ति और विविधता देश की ताकत हैं। उन्होंने कहा, “देशभक्ति कभी-कभी सो जाती है। सभी को याद रखना चाहिए कि एक राष्ट्र के रूप में हम एक हैं और यह भावना महत्वपूर्ण है। हमें ऐसे कार्यकर्ताओं की जरूरत है जो राष्ट्रीय प्रतीकों के जीवन से प्रेरणा लें और अपना अहम योगदान दें।”
मणिपुर में मौजूदा स्थिति के बारे में भागवत ने कहा, “मौजूदा संघर्ष ने मणिपुर को बुरी तरह प्रभावित किया है, जिसमें कई लोगों की जान चली गई है और शांति भंग हुई है। स्थानीय लोगों और यहां तक कि वहां काम करने वाले बाहरी लोगों के लिए भी स्थिति चुनौतीपूर्ण है"।
उन्होंने कहा, "ऐसे चुनौतीपूर्ण परिदृश्य में आरएसएस के स्वयंसेवक युद्धरत समूहों को एक साथ लाने और शांति सुनिश्चित करने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा रहे हैं। आरएसएस नियमित रूप से स्थानीय युद्धरत गुटों के साथ बातचीत कर रहा है और उनका विश्वास जीतने की कोशिश कर रहा है।"



