BIG NEWS
- सुप्रीम कोर्ट पहुंची नोएडा डीएम मेधा रूपम: इलाहाबाद हाईकोर्ट के 5 लाख रुपये के जुर्माने के फैसले को दी चुनौती
- रूस ने रिफाइनरी हमलों के बीच रिकॉर्ड ईंधन आयात के लिए किया भारत का रुख
- ओडिशा: राउरकेला सर्किट हाउस विवाद पर तीन संदिग्धों से पूछताछ, सरकारी गेस्ट हाउस के नियमों पर उठे सवाल
- ब्रिक्स नई दिल्ली घोषणा: ग्लोबल साउथ के नेतृत्व के चार स्तंभ
- पीएम मोदी के ब्रिक्स गाला डिनर में शामिल नहीं हुए शी जिनपिंग, द्विपक्षीय वार्ता के बाद लौटे होटल
- आरबीआई का टाटा संस को झटका: निजी बने रहने की याचिका खारिज, शेयर बाजार में लिस्टिंग का निर्देश
- अमीषा पटेल की घरेलू सहायिका मुंबई में 5 लाख रुपये के डायमंड कंगन चोरी के आरोप में गिरफ्तार
- गुजरात में बीमारी से 62 एशियाई शेरों की मौत, शावक सबसे ज्यादा प्रभावित
- पूर्व सीएम हरीश रावत ने कांग्रेस पदों से दिया इस्तीफा, पूर्व पीए के घर से नकदी और सोना बरामद
- ब्रिक्स सम्मेलन: रविवार को सुबह 6 बजे से दौड़ेगी दिल्ली मेट्रो
बोट बाइक घोटाले का आरोपी विजेंद्र सिंह कब जाएगा जेल?
Public Lokpal
March 06, 2022
बोट बाइक घोटाले का आरोपी विजेंद्र सिंह कब जाएगा जेल?
लखनऊ: बोट बाइक घोटाला मामले में 4 आरोपियों पर 5-5 लाख का ईनाम घोषित हुआ है जिसमें मुख्य आरोपी संजय भाटी की पत्नी दीप्ति का भी नाम शामिल है। आरोपियों पर प्रदेश के अलग-अलग थानों में 106 मुक़दमे दर्ज हैं। आरोपी बुलंदशहर के रहने वाले हैं। बता दें कि बाईक बोट घोटाला 15 हज़ार करोड़ रुपए से अधिक का है।
नवंबर 2021 में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) घोटाले से काफी बड़ा एक नया घोटाला उजागर किया था। उत्तर प्रदेश के नोएडा से संचालित 'बाइक बॉट' घोटाला 15,000 करोड़ रुपये से अधिक का घोटाला बताया गया है।
इस घोटाले में बंद हो चुके नेशनल वॉइस न्यूज़ चैनल के मालिक विजेंद्र चौधरी का भी नाम शामिल है। विजेंद्र चौधरी को देश छोड़कर लापता बताया जा रहा है। विजेंद्र सिंह SVS ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स भी चलाता था जो उसके देश छोड़कर भागने के बाद अब उसके परिवार के लोगों द्वारा संचालित किया जा रहा है। विजेंद्र सिंह मेरठ के पास का रहने वाला है। इसने कई फ्रॉड किये हैं लेकिन इस बार सरकारी एजेंसियों के चंगुल में फंस गया। अपने एम्प्लाइज के पैसे न देना और धमकी देना इसकी आदत थी।
सरकारी एजेंसियों को इसके सुराग का पता चलने और गिरफ़्तारी के बाद ऐसे और कई राज हैं जो उजागर हो सकते हैं। इसने कई मंत्रियों के पैसे भी अपने कई प्रोजेक्ट में लगवाए थे। इसकी गिरफ़्तारी से इस केस में कई नए राज खुलने के आसार हैं। सरकारी एजेन्सियां इसे भले ही छोटी मछली समझ रही हो, लेकिन इसके गिरफ़्त में आने से नए राजों के ऊपर से पर्दे उठने के आसार हैं। अब देखना है एजेंसियां कब उसे पकड़ने के लिए इनाम घोषित करती हैं।





