BIG NEWS
- अमित मालवीय की विदाई: जानिए कौन हैं बीजेपी के नए सोशल मीडिया प्रमुख दीपक म्हास्के
- बड़े बदलाव के साथ राम माधव और स्मृति ईरानी की BJP की नई टीम में वापसी
- सीजेपी के स्कूल दौरे के ऐलान के बाद राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला, स्कूलों में 'बाहरी लोगों की एंट्री बैन'
- शहजाद पूनावाला ने दूसरा पत्र भेजकर बीजेपी से इस्तीफा स्वीकार करने का किया आग्रह
- बिहार के अशोक धाम मंदिर में भगदड़: सावन के दौरान मची इस त्रासदी में छह की मौत
- तारापीठ में बड़ा हादसा: बंगाल में मंदिर के पास होटल में भीषण आग, सात श्रद्धालुओं की मौत
- तीसरी सोमवारी: बाबा नगरी देवघर में उमड़ा भक्तों का सैलाब, पाँच लाख श्रद्धालुओं के जुटने की उम्मीद
- जुलाई में भी हवा खराब: देश के 85% शहर WHO के प्रदूषण पैमानों से चूके
- वाराणसी एयरपोर्ट सुरक्षा जाँच हादसा: यात्री की घोषित पिस्तौल से चली गोली, दो लोग घायल
- दिल्ली के प्रमुख वन्यजीव एनजीओ पर तस्करों से सांठगांठ का आरोप, तेंदुए की खाल बरामद
राष्ट्रीय खेल घोटाला मामले में सीबीआई ने ली झारखंड के पूर्व खेल मंत्री के आवास की तलाशी
Public Lokpal
May 26, 2022
राष्ट्रीय खेल घोटाला मामले में सीबीआई ने ली झारखंड के पूर्व खेल मंत्री के आवास की तलाशी
नई दिल्ली: सीबीआई ने गुरुवार को झारखंड के पूर्व खेल मंत्री बंधु तिर्की के आवास सहित 16 स्थानों पर छापेमारी की। सीबीआई ने 2011 में रांची में आयोजित 34 वें राष्ट्रीय खेलों के लिए करोड़ों के खेल उपकरण खरीद में कथित अनियमितता के संबंध में अधिकारियों ने छापा मारा।
बंधू तिर्की के अलावा सीबीआई ने दिल्ली में प्रसिद्ध वकील आर के आनंद, जो राष्ट्रीय खेल आयोजन समिति के कार्यकारी अध्यक्ष थे, के परिसरों की भी तलाशी ली।
प्रदेश के तत्कालीन खेल निदेशक पीसी मिश्रा, राष्ट्रीय खेल के आयोजन सचिव मधुकांत पाठक, आयोजन सचिव एचएम हाशमी के परिसरों की भी तलाशी ली गई।
अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के अभियान के तहत रांची में सात और धनबाद में पांच स्थानों की तलाशी ली जा रही है।
तिर्की को हाल ही में झारखंड की एक अदालत ने आय से अधिक संपत्ति जमा करने के लिए दोषी ठहराया था और उनकी विधानसभा सदस्यता छीन ली थी।
खेल उपकरण की खरीद में कथित भ्रष्टाचार के मामले की जांच राज्य की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने की थी और बाद में इस साल अप्रैल में झारखंड उच्च न्यायालय ने इसे सीबीआई को सौंप दिया था।
भाजपा में विलय का फैसला करने से पहले टिर्की झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांतिक) के बाबूलाल मरांडी के करीबी विश्वासपात्र थे। टिर्की मरांडी के फैसले से सहमत नहीं थे और 2019 के विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस में शामिल हो गए।








