post
post
post
post
post
post
post
post
post
post
BIG NEWS

स्वीडन की संसद में गूंजा महाराष्ट्र का नाम: मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल की भतीजी नीला विखे पाटिल बनीं सांसद

Public Lokpal
September 20, 2026

स्वीडन की संसद में गूंजा महाराष्ट्र का नाम: मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल की भतीजी नीला विखे पाटिल बनीं सांसद


महाराष्ट्र के प्रतिष्ठित राजनीतिक और सहकारिता घराने से ताल्लुक रखने वाली 41 वर्षीय नीला विखे पाटिल स्वीडन की राष्ट्रीय संसद (रिक्सडैग) के लिए चुनी गई हैं।

उन्होंने स्टॉकहोम सिटी निर्वाचन क्षेत्र से ग्रीन पार्टी के टिकट पर यह जीत हासिल की है।

नीला, महाराष्ट्र के वरिष्ठ भाजपा मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल की भतीजी और दिवंगत केंद्रीय मंत्री बालासाहेब विखे पाटिल की पोती हैं। स्वीडन में जन्मी नीला ने अपने जीवन के शुरुआती वर्ष महाराष्ट्र के अहमदनगर में बिताए थे।

संसद सदस्य बनने से पहले उन्होंने स्वीडन के प्रधानमंत्री कार्यालय में राजनीतिक सलाहकार के रूप में भी सेवाएं दी हैं।

अपनी इस सफलता का श्रेय अपने दादाजी की सीख को देते हुए उन्होंने कहा कि वह स्वीडिश संसद में मुख्य रूप से बच्चों के कल्याण और पर्यावरण संरक्षण जैसे मुद्दों पर काम करेंगी।

NEWS YOU CAN USE

Big News

post
post
post
post
post
post
post
post
post
post
post
post

Advertisement

Videos you like

Watch More