post
post
post
post
post
post
post
post
post
post
BIG NEWS

FSSAI ने पान मसाला के लिए प्लास्टिक और एल्युमिनियम फॉयल पैकेजिंग पर लगाया प्रतिबंध

Public Lokpal
August 12, 2026

FSSAI ने पान मसाला के लिए प्लास्टिक और एल्युमिनियम फॉयल पैकेजिंग पर लगाया प्रतिबंध


भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने पान मसाला के लिए प्लास्टिक और एल्युमिनियम फॉयल आधारित पैकेजिंग पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। खाद्य सुरक्षा और मानक (पैकेजिंग) संशोधन विनियम के तहत यह कदम उठाया गया है।

इस नए नियम के लागू होने के बाद, पारंपरिक रूप से उपयोग किए जाने वाले मल्टी-लेयर प्लास्टिक पाउच, पॉलीथीन, पीवीसी और मेटल लेयर वाली पैकेजिंग पर रोक लगा दी गई है।

अब निर्माताओं को केवल पर्यावरण के अनुकूल विकल्पों का ही उपयोग करना होगा, जैसे कि पूरी तरह से प्लास्टिक-मुक्त कागज (पेपरबोर्ड), सेलूलोज़, या फिर पारंपरिक टिन और कांच के डिब्बे (Rigid Containers)।

यह कदम प्लास्टिक कचरा प्रबंधन नियमों के अनुरूप उठाया गया है ताकि पर्यावरण प्रदूषण को नियंत्रित किया जा सके। ये नए दिशा-निर्देश राजपत्र में प्रकाशन के साथ ही तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं।

NEWS YOU CAN USE

Big News

post
post
post
post
post
post
post
post
post
post
post
post

Advertisement

Videos you like

Watch More