गुजरात: मोरबी पुल ढहने के मामले में चार्जशीट दाखिल

Public Lokpal
January 27, 2023
.jpg)
गुजरात: मोरबी पुल ढहने के मामले में चार्जशीट दाखिल
मोरबी : गुजरात के मोरबी शहर में पिछले साल अक्टूबर में झूला पुल गिरने की घटना में पुलिस ने शुक्रवार को आरोप पत्र दायर किया। इस घटना में 135 लोगों की मौत हो गयी थी।
1200 से अधिक पृष्ठों वाली चार्जशीट पुलिस उपाधीक्षक पीएस ज़ला द्वारा मोरबी सत्र अदालत में दायर की गई। वह मामले के जांच अधिकारी हैं।
सूत्रों ने कहा कि पहले से ही सलाखों के पीछे कैद नौ आरोपियों के अलावा पुल का संचालन करने वाले ओरेवा समूह के जयसुख पटेल को चार्जशीट में दसवें आरोपी के रूप में नामित किया गया है।
एक मजिस्ट्रेट की अदालत ने 30 अक्टूबर, 2022 को पुल ढहने की घटना के संबंध में पहले ही जयसुख पटेल के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है। उनकी अग्रिम जमानत याचिका पर एक फरवरी को सुनवाई होगी।
अजंता मैन्युफैक्चरिंग लिमिटेड (ओरेवा ग्रुप) मच्छू नदी पर ब्रिटिश काल के निलंबन पुल के संचालन और रखरखाव के लिए जिम्मेदार था जो ढह गया था।