BIG NEWS
- पंजाब की मतदाता सूची से राघव चड्ढा का नाम कटा, राजनीतिक प्रतिशोध का आरोप
- मोदी के 25 वर्षों के सफर का जश्न: भाजपा चलाएगी 'सेवा संकल्प' और 'आशीर्वाद का दिया' महाअभियान
- उत्तराखंड के ग्लेशियरों पर मंडराया बड़ा खतरा, तेजी से पिघल रही बर्फ और नई झील बढ़ा रही हैं बाढ़ की आशंका
- सुप्रीम कोर्ट की दो टूक: BCI अध्यक्ष का कार्यकाल सिर्फ अस्थायी, नीतिगत फैसलों में AG-SG की भागीदारी जरूरी
- रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा बने अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के पहले पूर्णकालिक सीईओ
- बॉम्बे हाईकोर्ट का दिशा सालियान मामले में सीबीआई जांच का आदेश
- झारखंड SIR विवाद: मतदाता सूची से नाम काटने के आवेदन पर सियासी घमासान तेज
- एयर मार्शल शक्ति शर्मा ने रचा इतिहास: बनीं वायुसेना की पहली महिला एयर वाइस मार्शल
- NEET विवाद समाधान: सुप्रीम कोर्ट ने CJP प्रदर्शनकारियों के खिलाफ देश भर के मामले किए खारिज
- शादी के 5 महीने बाद अलग हुए रैपर बादशाह और ईशा रिखी, इंस्टाग्राम पर किया तलाक का ऐलान
मिस वर्ल्ड का 71वां संस्करण: 9 मार्च को मुंबई के मेगा इवेंट से पहले नई दिल्ली पहुंचीं 120 प्रतियोगी
Public Lokpal
February 21, 2024
मिस वर्ल्ड का 71वां संस्करण: 9 मार्च को मुंबई के मेगा इवेंट से पहले नई दिल्ली पहुंचीं 120 प्रतियोगी
नई दिल्ली : 71वें मिस वर्ल्ड इवेंट की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। इस साल यह भव्य आयोजन भारत में किया जा रहा है। प्रतियोगिता के लिए दुनिया भर से 120 प्रतिभागी मिस वर्ल्ड में भाग लेने के लिए नई दिल्ली पहुंची हैं। यह मेगा इवेंट 9 मार्च को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया जाएगा। सभी 120 प्रतियोगी एक दूसरे को टक्कर देते नजर आने वाली हैं।
मिस वर्ल्ड इवेंट 120 प्रतियोगियों के आगमन के साथ दिल्ली में शुरू हो गया है। इस सफर में ये प्रतियोगी अब दिल्ली से मुंबई पहुंचेंगी। मिस वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन की चेयरपर्सन और सीईओ जूलिया मॉर्ले सीबीई समेत सभी प्रतिभागियों ने राजघाट पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। सत्य, अहिंसा और समानता के उनके सिद्धांतों ने दुनिया भर में लोगों की पीढ़ियों को प्रेरित किया है और यह मिस वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन की थीम ब्यूटी विद ए पर्पस में परिलक्षित होता है।
भारत का प्रतिनिधित्व कौन कर रहा है?
अपने-अपने देशों का प्रतिनिधित्व करने वाली 120 प्रतिभागी होटल अशोका पहुंच चुकी हैं। पूरे सप्ताह, ये प्रतिभागी तमाम इवेंट्स, कार्यक्रमों, प्रतियोगिताओं और चैरिटी कार्यक्रमों में भाग लेंगीं जहां वे न केवल अपनी सुंदरता और सौम्यता का प्रदर्शन करेंगी बल्कि सामाजिक मुद्दों के प्रति अपनी बुद्धिमत्ता, सहानुभूति और दृढ़ संकल्प का भी प्रदर्शन करेंगी। भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2022 सिनी शेट्टी इस साल प्रतिस्पर्धा करेंगी। सिनी की कई तस्वीरें ऑनलाइन सामने आई हैं जिनमें वह बनारसी साड़ी में नजर आ रही हैं। उनका जन्म मुंबई में हुआ था और उनका परिवार मूल रूप से कर्नाटक के मैंगलोर का रहने वाला है।
28 साल बाद भारत लौटी मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता
मिस वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन ने घोषणा की कि प्रतियोगिता का 71वां संस्करण संयुक्त अरब अमीरात के बजाय भारत में आयोजित किया जाएगा। 1996 के बाद यह पहली बार है कि देश इस मेगा इवेंट की मेजबानी करेगा।










