BIG NEWS
- पहला अग्निवीर बैच लौटने को तैयार: उत्तराखंड सरकार दे रही है रोजगार के बेहतरीन अवसर
- ईसीआईनेट विवाद: चुनाव आयोग ने दिए समीक्षा के आदेश, बढ़ाई समयसीमा
- 'पुलिस दमन पर आंखें नहीं मूंदेंगी अदालतें': CJI सूर्यकांत का छात्रों के शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर बड़ा बयान
- राम मंदिर दान चोरी मामला: SIT ने दाखिल की चार्जशीट, चंपत राय बने गवाह
- जीवन रक्षा बनाम आर्थिक विकास सुप्रीम कोर्ट की कड़ी चुनौती
- नाज़िया बीबी के संघर्ष की कहानी भारत के लिए स्वर्ण पदक, पर राज्य की ओर से खामोशी
- सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी का 74 वर्ष की उम्र में निधन
- वरिष्ठ आईएएस अधिकारी मनदीप के. भंडारी बने सीबीएसई के नए अध्यक्ष
- सोनम वांगचुक का तीखा प्रहार लद्दाख के संकट पर राष्ट्रीय विपक्ष की चुप्पी क्यों
- 1 अक्टूबर से बदल गए गैस सब्सिडी के नियम: जानें क्या हुआ है नया बदलाव
पराग अग्रवाल: ट्विटर के नए सीईओ के बारे में जानें ये महत्वपूर्ण तथ्य
Public Lokpal
November 30, 2021
पराग अग्रवाल: ट्विटर के नए सीईओ के बारे में जानें ये महत्वपूर्ण तथ्य
नई दिल्ली: ट्विटर के चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर पराग अग्रवाल अब जैक डोर्सी की जगह पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में कार्यभार संभाल रहे हैं। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) बॉम्बे के पूर्व छात्र पराग अग्रवाल को 2018 में ट्विटर सीटीओ नियुक्त किया गया था। ट्विटर के सीईओ के रूप में नई भूमिका निभाते हुए, पराग अग्रवाल ने कहा कि वह डोर्सी की "निरंतर सलाह और दोस्ती" के लिए आभारी हैं। उन्होंने लिखा "मैं जैक के नेतृत्व में हमने जो कुछ भी हासिल किया है, उस पर निर्माण करने के लिए तत्पर हूं और मैं आगे के अवसरों के लिए बेहद उत्साहित हूं। अपने कियान्वयन में सुधार जारी रखते हुए, हम अपने ग्राहकों और शेयरधारकों के लिए जबरदस्त कीमत प्रदान कर हम सार्वजनिक बातचीत के भविष्य को नया रूप देते हैं''।
इसके साथ, पराग अग्रवाल उन भारतीयों की सूची में शामिल हो गए हैं जिन्होंने टेक दिग्गजों में सी-लेवल पदों पर जगह बनाई है - सुंदर पिचाई Google के वर्तमान सीईओ हैं, और सत्य नडेला वर्तमान में माइक्रोसॉफ्ट का नेतृत्व करते हैं। पद्मश्री वारियर ने कई वर्षों तक नेटवर्किंग की दिग्गज कंपनी सिस्को में सीटीओ की भूमिका निभाई थी।





