BIG NEWS
- अखिलेश यादव का पूरा ध्यान उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर
- हरमनप्रीत कौर का बड़ा फैसला: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी से हटीं
- सर्वोच्च न्यायालय में तीन नए जजों की नियुक्ति, महिला प्रतिनिधित्व को मिला बढ़ावा
- न्यूरो साइंस में क्रांति: 2026 का चिकित्सा नोबेल
- मायावती ने आकाश आनंद को फिर बनाया बीएसपी का नेशनल कोऑर्डिनेटर, राजनीतिक हलकों में हलचल
- चुनाव आयोग को सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार: फॉर्म 6 में बदलाव को नहीं दी कोई मंजूरी
- बीजेपी ने यूपी राज्यसभा सूची में किया बड़ा बदलाव, पुरी और 7 मौजूदा सांसद बाहर
- 1,200 करोड़ रुपये में साबरमती आश्रम का 'पुनर्जन्म'
- संभावित सुरक्षा खतरे के बाद पेंटागन ने आरएएफ फेयरफोर्ड से वापस बुलाए बी-1 बॉम्बर विमान
- साइबेरियाई लैब दुर्घटना: रूस में संदिग्ध प्लेग लीक से महिला की मौत, 200 लोग आइसोलेशन में
13 वर्षीय हैदराबाद की लड़की ने किलिमंजारो पर्वत को किया फतह, अब हैं अन्य 6 चोटियों पर नजरें
Public Lokpal
November 16, 2021
13 वर्षीय हैदराबाद की लड़की ने किलिमंजारो पर्वत को किया फतह, अब हैं अन्य 6 चोटियों पर नजरें
नई दिल्ली: हैदराबाद की एक 13 वर्षीय लड़की ने हाल ही में अफ्रीका के सबसे ऊंचे पर्वत किलिमंजारो को फतह किया, अब वह दुनिया भर के बाकी छह शिखर पर चढ़ना चाहती है। किलिमंजारो को बर्फ से ढकी चोटियों के लिए जाना जाता है।
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, मुरीकी पुलकिता हसवी ने अपनी खुशी व्यक्त की और उत्तरपूर्वी तंजानिया में स्थित एक निष्क्रिय ज्वालामुखी माउंट किलिमंजारो को 5,895 मीटर (19,340 फीट) पर चढ़ने के अपने अनुभव को साझा किया। मुरीकी ने बताया "यह एक साहसिक अनुभव था, माउंट किलिमंजारो एक ऐसा पहाड़ है जहां आप सभी मौसम की स्थिति का अनुभव करते हैं"।
हसवी ने समाचार एजेंसी को बताया कि माउंट किलिमंजारो की अपनी नवीनतम पर्वतारोहण यात्रा की तैयारी इस साल अप्रैल में एवरेस्ट बेस कैंप पर चढ़ने के ठीक तीन महीने पहले शुरू हुई थी।
हसवी ने कहा, "बेस कैंप करने के बाद, मुझे एहसास हुआ कि मैं सभी सातों चोटियों पर फतह करना चाहती हूं, इसलिए मैंने वहीं तैयारी करने की बात कही।"
उन्होंने कहा कि पहाड़ पर चढ़ने के लिए मानसिक रूप से मजबूत होना जरूरी है। उन्होंने कहा, "इस सब में मैंने यही सीखा कि पर्वतारोहण के लिए आपको मानसिक रूप से मजबूत होना पड़ता है, इसलिए मैं खुद को मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के लिए योग और ध्यान जैसी तमाम गतिविधियां करती थी''।
हसवी ने कहा कि वह 2024 से पहले सभी सातों शिखर पर चढ़ना चाहती हैं और इसके लिए, मैंने पहले से ही सभी योजनाएं बना ली हैं''।





