BIG NEWS
- जीएसटी परिषद ई-कॉमर्स और व्यवसायों के लिए बड़े अनुपालन सुधारों पर कर सकती है विचार
- उत्तर प्रदेश सरकार ने भदोही जिले का नाम बदलकर किया 'संत रविदास नगर भदोही'
- ऑपलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया का ऐलान भारत-पाकिस्तान मुकाबला एशियाई खेलों के इतिहास में सबसे ज्यादा
- अखिलेश यादव ने किया सुनिश्चित सीट से ज़्यादा अहम गठबंधन की जीत
- दिल्ली प्रदर्शन में महिला पत्रकारों से यौन उत्पीड़न का आरोप ACP पर मामला दर्ज करने की मांग
- राज और उद्धव ठाकरे की SIR को रद्द करने और कागजी बैलेट की वापसी की मांग
- श्रीलंकाई नौसेना ने कथित अवैध शिकार के लिए नौ भारतीय मछुआरों को पकड़ा
- अमरावती से एशियाई खेलों की शान तक आर्चर कुमकुम के पिता का अगला लक्ष्य ओलंपिक स्वर्ण
- सपा सांसद के बयान पर कांग्रेस सपा गठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर खींचतान
- सीमा पर गोलीबारी: पाकिस्तान ने भारतीय राजनयिक को तलब कर दर्ज कराया कड़ा विरोध
विवादित टिप्पणियों के बीच सैम पित्रोदा का इंडियन ओवरसीज कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा
Public Lokpal
May 08, 2024
विवादित टिप्पणियों के बीच सैम पित्रोदा का इंडियन ओवरसीज कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा
नई दिल्ली : कांग्रेस पार्टी महासचिव संचार प्रभारी जयराम रमेश ने बुधवार को कहा सैम पित्रोदा ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है।
पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।
रमेश ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "श्री सैम पित्रोदा ने अपनी मर्जी से इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से हटने का फैसला किया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने उनके फैसले को स्वीकार कर लिया है''।
यह कदम पित्रोदा द्वारा विभिन्न क्षेत्रों के भारतीयों की शारीरिक बनावट के संबंध में दिए गए एक विवादास्पद बयान के बाद उठाया गया है, जिसने मौजूदा लोकसभा चुनाव के दौरान महत्वपूर्ण राजनीतिक विवाद को जन्म दिया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पित्रोदा की विवादास्पद टिप्पणी की आलोचना की थी और कहा था कि देशवासी त्वचा के रंग के आधार पर अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे।









