BIG NEWS
- पीएम मोदी ने आंध्र प्रदेश में किया 5,000 करोड़ रुपये के भोगपुरम एयरपोर्ट का उद्घाटन
- कॉमनवेल्थ गेम्स में नीरज चोपड़ा ने पुरुषों की जैवलिन थ्रो में सिल्वर मेडल जीता, यशवीर सिंह को ब्रॉन्ज़ मिला
- जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकी हमलों में छत्तीसगढ़ के दो प्रवासी मज़दूरों की मौत
- देश में पायलट ट्रेनिंग की क्षमता बढ़ाने के लिए खुलेंगे 11 नए फ्लाइंग स्कूल
- दिल्ली और कोलकाता में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 200 रुपये से अधिक सस्ता
- विदेश मंत्रालय ने की पुष्टि: अमेरिका ने पिछले साल से अब तक 4,840 भारतीयों को भेजा वापस
- मेटा को एल्गोरिथम पूर्वाग्रह और सार्वजनिक व्यवस्था के मुद्दों पर सरकार का समन
- 2020 दिल्ली दंगे: आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड में पूर्व आप नेता ताहिर हुसैन को उम्रकैद
- एसी मिलान के दिग्गज फ्रैंको बरेसी का 66 वर्ष की आयु में निधन
- निर्वासन समाप्त: लगभग दो दशकों के बाद कोलकाता लौटीं तसलिमा नसरीन
मुंबई में बिलबोर्ड गिरने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 हुई, बचाव अभियान शाम तक जारी
Public Lokpal
May 14, 2024
मुंबई में बिलबोर्ड गिरने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 हुई, बचाव अभियान शाम तक जारी
मुंबई : मुंबई के घाटकोपर बिलबोर्ड गिरने से मरने वालों की संख्या मंगलवार सुबह 14 हो गई। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) के नेतृत्व में बचाव अभियान 18 घंटे से अधिक समय से चल रहा है और मंगलवार शाम तक जारी रह सकता है।
मौके पर मौजूद एनडीआरएफ निरीक्षक गौरव चौहान ने कहा, “चूंकि दुर्घटना एक पेट्रोल पंप में हुई है इसलिए हम बिलबोर्ड की धातु शीटों को हटाने के लिए मेटल कटर का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं, क्योंकि इससे आग की चिंगारी भड़क सकती है जो एक और आपदा का कारण बन सकती है। पहले, हमने घटनास्थल पर एक हाइड्रोलिक क्रेन तैनात की थी, लेकिन वस्तु के अत्यधिक वजन के कारण वह भी ठीक से काम नहीं कर पाई और अब हम मलबे को साफ करने के लिए मैनुअल हाइड्रोलिक कटर का उपयोग कर रहे हैं”।
चौहान ने कहा, “हमने चार पहिया वाहनों के उस हिस्से को साफ़ कर दिया है, जहाँ से नौ शव बरामद हुए; अब हम उस स्थान पर काम कर रहे हैं जहां से दोपहिया वाहन अपने टैंक में ईंधन भरने के लिए कतार में खड़े होते थे। यहाँ पर और शव बरामद होने की सम्भावना है"।
120 फुट गुणा 120 फुट का बिलबोर्ड ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे (ईईएच) पर पंत नगर में एक पेट्रोल पंप के बगल में लगाया हुआ था और शहर में हुई तेज हवाओं और मौसम की पहली बारिश के बाद सोमवार शाम 4.30 बजे ढह गया। जब बिलबोर्ड गिरा तब अधिकांश लोग या तो पेट्रोल पंप पर ईंधन भरवा रहे थे या फिर बारिश के बीच वहां पर शरण लेने के लिए खड़े थे। जब बिलबोर्ड गिरा तब यहाँ 100 से अधिक लोग इसके नीचे फंस गए।
बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के अनुसार, दुर्घटना में 75 लोग घायल हुए, जिनमें से 44 वर्तमान में अस्पतालों में भर्ती हैं, और उनमें से 32 को छुट्टी दे दी गई है।






