उत्तराखंड की बुजुर्ग महिला ने राहुल गांधी के नाम की अपनी 50 लाख से अधिक की संपत्ति! कहा - उनकी दूरदर्शिता से प्रभावित हूँ

Public Lokpal
April 05, 2022

उत्तराखंड की बुजुर्ग महिला ने राहुल गांधी के नाम की अपनी 50 लाख से अधिक की संपत्ति! कहा - उनकी दूरदर्शिता से प्रभावित हूँ


नई दिल्ली: उत्तराखंड के देहरादून की एक 78 वर्षीय महिला ने अपनी सारी संपत्ति कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नाम पर कर दी है। वसीयत में 50 लाख की संपत्ति और 10 तोला सोना शामिल है।

पुष्पा मुंजियाल ने राहुल गांधी को अपनी संपत्ति का मालिकाना हक देते हुए देहरादून की अदालत में एक वसीयत पेश की है।

पुष्पा मुंजियाल ने राहुल गांधी और उनके विचारों को देश के लिए जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि वह राहुल गांधी के विचारों से काफी प्रभावित हैं और इसलिए वह उन्हें अपनी संपत्ति दे रही हैं।

कांग्रेस महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि पुष्पा मुंजियाल ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के आवास पर अपनी संपत्ति राहुल गांधी को दी है।

शर्मा ने कहा, "मुंजियाल ने हमें बताया कि इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने इस देश की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने खुद को राष्ट्र की सेवा के लिए समर्पित कर दिया है। वह इससे बहुत प्रभावित हैं"।