सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद लोकसभा अध्यक्ष ने TMC के बागी सांसदों को दी 22 सितम्बर तक की मोहलत

Public Lokpal
September 03, 2026
सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद लोकसभा अध्यक्ष ने TMC के बागी सांसदों को दी 22 सितम्बर तक की मोहलत
नई दिल्ली: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) के 20 बागी सांसदों को अयोग्यता नोटिस पर अपना जवाब दाखिल करने के लिए 22 सितंबर तक का समय दे दिया है।
मालूम हो कि इन सांसदों ने टीएमसी से नाता तोड़कर नेशनलिस्ट सिटीजंस पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI) में विलय का दावा किया था और भाजपा नीत एनडीए के साथ अपनी एकजुटता दिखाई है।
इसके बाद टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी ने दसवीं अनुसूची के तहत इनकी सदस्यता समाप्त करने के लिए याचिकाएं दायर की थीं।
इस पूरे राजनीतिक घटनाक्रम ने संसद से लेकर कानूनी गलियारों तक हलचल तेज कर दी है।

