टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह बनेंगे बेसिक शिक्षा अधिकारी, टल गई शादी की तारीख़


Public Lokpal
June 25, 2025


टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह बनेंगे बेसिक शिक्षा अधिकारी, टल गई शादी की तारीख़
नई दिल्ली: अलीगढ़ के लाल रिंकू सिंह को सरकारी पद पर नियुक्ति का रास्ता साफ़ हो गया है। अब वह बेसिक शिक्षा अधिकारी बनने वाले हैं।
इस बाबत बेसिक शिक्षा विभाग ने नियुक्ति की तैयारी शुरू कर आदेश भी जारी कर दिया है।
स्टार बल्लेबाज को सीधी भर्ती नियमावली 2022 के तहत नियुक्ति मिलेगी।
उन्हें अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता के रूप में मिली यह खास सौगात दी गई है।
गौरतलब है कि हाल ही में सपा सांसद प्रिया सरोज से रिंकू की सगाई हुई थी। दोनों 18 नवंबर को वाराणसी में विवाह बंधन में बंधने वाले थे। फिलहाल अभी यह आयोजन टल गया है। सपा सांसद ने स्वयं ही इस बात को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए जल्द ही नई तारीख़ घोषित होने की बात कही है।