सपा की तरफ से माता प्रसाद पांडेय बने उत्तर प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता


Public Lokpal
July 28, 2024


सपा की तरफ से माता प्रसाद पांडेय बने उत्तर प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता
लखनऊ: समाजवादी पार्टी ने रविवार को माता प्रसाद पांडेय को उत्तर प्रदेश विधानसभा में विपक्ष का नेता नियुक्त किया।
पांडे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की जगह लेंगे, जिन्होंने कन्नौज से लोकसभा के लिए चुने जाने के बाद करहल सीट से विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था।
एक पार्टी नेता ने बताया कि अखिलेश यादव ने इटवा से सपा विधायक पांडेय को विधानसभा में विपक्ष का नेता नियुक्त किया है।
यह निर्णय यहां सपा मुख्यालय में विधायकों की बैठक में लिया गया।
माता प्रसाद पांडे उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष हैं।