स्कॉलरशिप स्कैम में भाजपा एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) का बड़ा एक्शन

Public Lokpal
June 16, 2026
स्कॉलरशिप स्कैम में भाजपा एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) का बड़ा एक्शन
मेरठ : भाजपा एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) का बड़ा एक्शन हुआ है। ईडी ने यूपी और उत्तराखंड के तीन शिक्षण संस्थानों से जुड़ी करीब 14 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त की हैं।
आरोप है कि वर्ष 2011 से 2017 के बीच फर्जी छात्रों के नाम पर छात्रवृत्ति के करीब 29 करोड़ रुपये का घोटाला किया गया। इसी मामले में ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज कर जांच शुरू की थी।
मेरठ स्थित महावीर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, रुड़की के रिम्स और मदरहुड इंस्टीट्यूट का नाम जांच में सामने आया है। संस्थानों से जुड़ी मनिका शर्मा को पहले ही जेल भेजा जा चुका है।
धर्मेंद्र भारद्वाज वर्तमान में CCS विश्वविद्यालय और शाकंभरी विश्वविद्यालय की कार्य समिति के सदस्य भी हैं।
हालांकि, धर्मेंद्र भारद्वाज ने आरोपों से खुद को अलग बताते हुए कहा है कि इन शिक्षण संस्थानों की प्रबंधन समितियों से उनका कोई संबंध नहीं है।

