सांसद आदर्श ग्राम योजना में झारखंड के कई गाँव बने आदर्श गाँव,देवघर के सांसद रहे फिसड्डी

Public Lokpal
September 08, 2023

सांसद आदर्श ग्राम योजना में झारखंड के कई गाँव बने आदर्श गाँव,देवघर के सांसद रहे फिसड्डी


सांसद आदर्श ग्राम योजना में झारखण्ड के पूर्वी सिंहभूम के ब्लॉक बहरागोड़ा के मटिहाना को पूरे देश में 55 वीं और केवल प्रदेश में पहली रैंक मिली है। मटिहाना ने 91.71 स्कोर किया है। पूर्वी सिंहभूम के ही एक और ब्लॉक पोटका के चकरी गांव को भी ग्रीन केटेगरी में 81.08 स्कोर के साथ 123वें पायदान पर रखा गया है।

वहीं भाजपा सांसद डॉ निशिकांत दुबे के संसदीय क्षेत्र देवघर को देश भर के कुल 804 गांवों में रेड श्रेणी में 687 पायदान पर रखा गया है। हालाँकि गोड्डा का एक गांव येलो और दूसरा गांव रेड श्रेणी में है

झारखण्ड के कुल 45 गांवों को सूची में जगह मिली है। 

सूची में पूरे देश से कुल 804 गांव हैं।