NTA में बड़े बदलाव की तैयारी: जंतर-मंतर पर प्रदर्शनों के बीच 47 अधिकारी बर्खास्त

Public Lokpal
July 24, 2026

NTA में बड़े बदलाव की तैयारी: जंतर-मंतर पर प्रदर्शनों के बीच 47 अधिकारी बर्खास्त


पेपर लीक और परीक्षा में गड़बड़ियों के विवादों के बाद केंद्र सरकार ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) पर बड़ा एक्शन लिया है। शिक्षा मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, परीक्षा प्रणाली की साख बहाल करने और प्रशासनिक ढांचे को सुधारने के लिए NTA के 47 अधिकारियों को सेवा से हटा (टर्मिनेट कर) दिया गया है। इनमें से कुछ अधिकारियों के खिलाफ कानूनी और आपराधिक कार्रवाई भी शुरू की जाएगी।

यह कदम दिल्ली के जंतर-मंतर पर जारी छात्रों और युवाओं के विरोध प्रदर्शनों के बीच आया है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और विभिन्न छात्र संगठनों की अगुवाई में हो रहे इन प्रदर्शनों में NEET परीक्षा में धांधली की जवाबदेही तय करने और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की जा रही है। सरकार अब आउटसोर्सिंग मॉडल को खत्म कर सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने की योजना बना रही है।