मणिपुर हिंसा: कुकी समुदाय के सदस्यों ने शाह के आवास के बाहर किया विरोध प्रदर्शन


Public Lokpal
June 07, 2023
.jpeg)

मणिपुर हिंसा: कुकी समुदाय के सदस्यों ने शाह के आवास के बाहर किया विरोध प्रदर्शन
नई दिल्ली: मणिपुर के कुकी समुदाय के लोगों ने पूर्वोत्तर राज्य में जारी हिंसा के खिलाफ बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारी हाथों में ‘सेव कुकी लाइव्स' जैसे संदेश लिखी तख्तियां लिए हुए थे और नारे लगा रहे थे।
पुलिस ने कहा कि चार प्रदर्शनकारियों को एक बैठक के लिए गृह मंत्री के आवास में प्रवेश करने की अनुमति दी गई और बाकी को जंतर-मंतर ले जाया गया।
मणिपुर में एक महीने पहले भड़की जातीय हिंसा में कम से कम 98 लोगों की जान चली गई और 310 से अधिक लोग घायल हो गए। राज्य में कुल 37,450 लोग फिलहाल 272 राहत शिविरों में शरण लिए हुए हैं।
मेइती समुदाय की अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा देने की मांग के विरोध में पहाड़ी जिलों में 'आदिवासी एकजुटता मार्च' के आयोजन के बाद 3 मई को पहली बार मणिपुर में झड़पें हुईं।