इसरो ने रचा इतिहास: देश का पहला जियोसिंक्रोनस इमेजिंग सैटेलाइट EOS-05 सफलतापूर्वक लॉन्च

Public Lokpal
September 04, 2026
इसरो ने रचा इतिहास: देश का पहला जियोसिंक्रोनस इमेजिंग सैटेलाइट EOS-05 सफलतापूर्वक लॉन्च
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से अपने शक्तिशाली रॉकेट GSLV-F17 के जरिए अत्याधुनिक अर्थ ऑब्जरवेशन सैटेलाइट EOS-05 को सफलतापर्वक अंतरिक्ष में स्थापित कर दिया है।
यह भारत का पहला ऐसा समर्पित इमेजिंग सैटेलाइट है, जिसे लगभग 36,000 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित जियोसिंक्रोनस कक्षा में तैनात किया जाएगा।
लगभग 2,367 किलोग्राम वजनी यह अंतरिक्ष यान GSLV द्वारा उठाया गया अब तक का सबसे भारी पेलोड है।

