श्रीनगर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: नवी मुंबई से आई इंडिगो फ्लाइट गाइडेंस पोल से टकराई

Public Lokpal
September 04, 2026
श्रीनगर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: नवी मुंबई से आई इंडिगो फ्लाइट गाइडेंस पोल से टकराई
श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर नवी मुंबई से आ रही इंडिगो की एक उड़ान पार्किंग बे में जाते समय दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बच गई।
विमान का अगला हिस्सा पार्किंग क्षेत्र में लगे विजुअल डॉकिंग गाइडेंस सिस्टम (VDGS) के एक पोल से टकरा गया, जिससे विमान को आंशिक क्षति पहुंची है।
गनीमत यह रही कि इस घटना के समय विमान में सवार सभी यात्री और चालक दल के सदस्य पूरी तरह सुरक्षित रहे। टक्कर के तुरंत बाद सभी यात्रियों को सीढ़ियों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
इस घटना के कारण हवाई अड्डे पर अन्य उड़ानों के संचालन पर कोई असर नहीं पड़ा और सामान्य आवाजाही जारी रही।
विमानन अधिकारियों ने तकनीकी खराबी और ग्राउंड स्टाफ की किसी भीसंभावित चूक की जांच शुरू कर दी है। सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत क्षतिग्रस्त विमान को तकनीकी जांच पूरी होने तक सेवा से हटा दिया गया है।

