भारी बारिश से मुंबई एयरपोर्ट पर उड़ानों में भारी रुकावट, रनवे का संचालन ठप

Public Lokpal
July 06, 2026

भारी बारिश से मुंबई एयरपोर्ट पर उड़ानों में भारी रुकावट, रनवे का संचालन ठप


मुम्बई: मुम्बई  में लगातार हो रही मूसलाधार मानसून की बारिश और बेहद कम दृश्यता (लो विजिबिलिटी) के कारण छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (CSMIA) पर उड़ानों का संचालन पूरी तरह चरमरा गया है। भारी बारिश और तेज हवाओं के चलते एयर ट्रैफिक कंट्रोल को एक घंटे से अधिक समय तक रनवे का संचालन पूरी तरह से रोकना पड़ा।
दोपहर तक कम से कम 17 उड़ानें रद्द कर दी गईं, जबकि 217 से अधिक घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों में भारी देरी हुई है। इंडिगो और अकासा एयरलाइंस ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी कर एयरपोर्ट निकलने से पहले स्टेटस चेक करने की सलाह दी है।