FEMA मामले में वेदांता ग्रुप के ठिकानों पर ED की तलाशी

Public Lokpal
June 02, 2026
FEMA मामले में वेदांता ग्रुप के ठिकानों पर ED की तलाशी
नई दिल्ली: अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने ग्लोबल माइनिंग कंपनी वेदांता ग्रुप के खिलाफ विदेशी मुद्रा "उल्लंघन" की जांच शुरू की है और उसके ठिकानों पर तलाशी ली है।
जानकारी के मुताबिक, अरबपति अनिल अग्रवाल द्वारा प्रमोटेड इस कारोबारी घराने के खिलाफ सोमवार को ये छापे मारे गए।
अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली और राजस्थान के अलावा कुछ अन्य जगहों पर भी तलाशी ली गई है।

