लम्बे समय की बीमारी के बाद दरभंगा की महारानी का निधन, महाधिरानी की उपाधि वाली भारत की अंतिम रानी

Public Lokpal
January 12, 2026

लम्बे समय की बीमारी के बाद दरभंगा की महारानी का निधन, महाधिरानी की उपाधि वाली भारत की अंतिम रानी


दरभंगा: बिहार के दरभंगा महाराज स्व. कामेश्वर सिंह की तीसरी और अंतिम पत्नी काम सुंदरी देवी (96) का निधन हो गया। वे लंबे दिनों से बीमार चल रही थीं। सोमवार की सुबह उन्होंने अपने निजी आवास राज परिसर स्थित कल्याणी निवास में अंतिम सांस ली।

महाधिरानी की उपाधि रखने वाली भारत की वे अंतिम जीवित नागरिक थीं। 

महाधिरानी के निधन की सूचना से पूरे मिथिलांचल शोक की लहर है। सदर अनुमंडल पदाधिकारी सहित कई गणमान्य लोग पहुंचकर शोक जताया है। महाधिरानी की शादी 1940 में हुई थी। महाराजा कामेश्वर सिंह की पहली पत्नी कामेश्वरी प्रिया और दूसरी पत्नी राजलक्ष्मी का पहले ही निधन हो चुका है।

महाधिरानी कामसुंदरी देवी अपने पति महाराजा कामेश्वर सिंह की स्मृति में महाराजाधिराज कामेश्वर सिंह कल्याणी फाउंडेशन की स्थापना महाराज की कृति को जनल-जन तक पहुंचाने का काम कर रही थी। साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक क्षेत्र में उन्होंने अनुकरणीय काम की है।