मुख्यमंत्री योगी के इंस्टाग्राम पर तीसरे सबसे ज्यादा फॉलोवर, 70 लाख लोग जुड़े

Public Lokpal
October 03, 2023

मुख्यमंत्री योगी के इंस्टाग्राम पर तीसरे सबसे ज्यादा फॉलोवर, 70 लाख लोग जुड़े


लखनऊ : सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 7 मिलियन ( 70 लाख ) फॉलोअर्स हो गए है। देश के राजनेताओं में इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स की संख्या के लिहाज से मुख्यमंत्री तीसरे स्थान पर है। उनसे आगे पीएम नरेंद्र मोदी (7.97 लाख) व गृहमंत्री अमित शाह (78 लाख) हैं ।

इंस्टाग्राम पर मुख्यमंत्री योगी ने अब तक 3274 पोस्ट की हैं। वह खुद 12 लोगों को फॉलो करते हैं।

इसी तरह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ट्वटिर पर 26.2 मिलियन करीब (दो करोड़ 62 लाख) फॉलोवर हैं। फेसबुक पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को 7.6 मिलियन (करीब 76 लाख) लोग फॉलो करते हैं।

ट्विटर पर 25 मिलियन फॉलोअर्स के साथ मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जैसे लोगों की लीग में शामिल हो गए हैं। इसके साथ ही सीएम सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सक्रिय हैं। Koo ऐप पर भी उनके बड़ी संख्या में फॉलोअर्स हैं। सोशल मीडिया पर उनकी गिनती सबसे सक्रिय मुख्यमंत्री और राजनेता के रूप में होती है।'