ATC क्लीयरेंस मामला : हाईकोर्ट ने BJP सांसद निशिकांत दुबे और मनोज तिवारी के खिलाफ ख़ारिज की FIR

Public Lokpal
March 13, 2023

ATC क्लीयरेंस मामला : हाईकोर्ट ने BJP सांसद निशिकांत दुबे और मनोज तिवारी के खिलाफ ख़ारिज की FIR


रांची :  झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस संजय द्विवेदी की कोर्ट में देवघर एयरपोर्ट पर ATC (एयर ट्राफिक कंट्रोल)  से क्लीयरेंस लेकर शाम में फ्लाइट टेकऑफ करवाने के मामले में सुनवाई हुई। हाईकोर्ट से निशिकांत दुबे और मनोज तिवारी को बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने भाजपा सांसद निशिकांत दुबे और मनोज तिवारी के खिलाफ दर्ज FIR को निरस्त कर दिया है। सुनवाई के दौरान निशिकांत दुबे की ओर से अधिवक्ता प्रशांत पल्लव और राज्य सरकार की ओर से अपर महाधिवक्ता सचिन कुमार ने पक्ष रखा।

बता दें कि निशिकांत दुबे के खिलाफ 2 सितंबर को देवघर जिला प्रशासन द्वारा कुंडा थाना में FIR दर्ज करायी गयी थी। शिकायत में कहा गया था कि निशिकांत दुबे समेत कई अन्य लोगों ने एटीसी के अंदर घुसकर दबाव बनाया कि उन्हें जल्दी क्लीयरेंस दी जाये जिसके बाद उन्हें एटीसी क्लीयरेंस मिला था।

दुबे ने फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट किया है, ''मुख्यमंत्री हेमंत हेमंत सोरेन जी देवघर के अमानवीय DC देवघर जैसे हंसेडी से देवघर एयरपोर्ट में मेरे,मेरे नाबालिग बेटों व सांसद मनोज तिवारी के उपर झूठा केस माननीय हाईकोर्ट ने खतम कर दिया । राजनीति बच्चों व परिवार पर कितने दिन करिएगा,सलाहकार बर्बाद कर देगा''।