बेंगलुरू की एनी गिरि बनीं मिस कर्नाटक 2021, मिस इंडिया सुपरमॉडल 2021 में लिया था हिस्सा

Public Lokpal
March 12, 2021

बेंगलुरू की एनी गिरि बनीं मिस कर्नाटक 2021, मिस इंडिया सुपरमॉडल 2021 में लिया था हिस्सा


लखनऊ:  मिस इंडिया सुपरमॉडल 2021 प्रतियोगिता में भाग लेकर बेंगलुरू की एनी गिरि ने मिस कर्नाटक 2021 का ताज अपने नाम कर लिया है। प्रतिभा और सुंदरता को निखारकर पूरी दुनिया को नए चेहरे देने का ये इवेंट तकरीबन एक महीने तक चला। इवेंट का समापन राजधानी लखनऊ में किया गया। इस प्रतियोगिता में 23 फाइनलिस्ट चुने गए हैं। इनमे से एनी गिरि को मिस कर्नाटक 2021 का ताज पहनाया गया। 

अपने राज्य कर्नाटक के लिए मिले इस गौरव सम्मान से उत्साहित एनी ने कहा की एक उत्साहित एनी गिरि ने कहा “मैं अपने जुनून और अनुभवों से सीखने का अनुसरण करने में हमेशा विश्वास रखती हूँ। उन्होंने कहा की भविष्य में सामने आने वाले सभी अवसरों को पहचान कर एक नयी कामयाब उड़ान भरूँगी।

एनी मौजूदा समय में रेवा यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु से परफॉर्मिंग आर्ट्स (थिएटर) की छात्रा हैं। इस इवेंट के जज पैनल में देश की मशहूर शख्सियतें रणविजय सिंहा, करण कुंद्रा, प्रिंस नरूला, युविका चौधरी और शरद चौधरी शामिल थे।