92 लाख बाहर: महाराष्ट्र ने 'लाड़की बहिन योजना' के लाभार्थियों में की 38 फीसदी की कटौती

Public Lokpal
July 13, 2026

92 लाख बाहर: महाराष्ट्र ने 'लाड़की बहिन योजना' के लाभार्थियों में की 38 फीसदी की कटौती


मुम्बई: महाराष्ट्र में व्यापक सत्यापन अभियान के बाद सरकार ने मुख्यमंत्री माझी लाड़की बहिन योजना से 92 लाख से अधिक लाभार्थियों को हटा दिया है, जो कुल पंजीकरण का 38% है।

आंकड़ों के अनुसार, सबसे अधिक 62 लाख महिलाएं अनिवार्य ई-केवाईसी (eKYC) पूरी न करने के कारण बाहर हुईं। इसके अलावा, 16 लाख आयकर दाता, सरकारी कर्मचारियों के परिवारों से 4.42 लाख लोग और अन्य योजनाओं का दोहरा लाभ ले रहीं 3.6 लाख महिलाएं अयोग्य पाई गईं। जांच में 29,000 पुरुष भी पकड़े गए जो धोखाधड़ी से ₹1,500 की मासिक किस्त ले रहे थे।

सरकार ने इसे फर्जीवाड़ा रोकने और वित्तीय बोझ ₹36,000 करोड़ से घटाकर ₹26,500 करोड़ करने का सही कदम बताया है। वहीं, विपक्ष ने तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया है कि राज्य सरकार वित्तीय तंगी के कारण लाभार्थियों को हटाने के लिए ई-केवाईसी का बहाना बना रही है।