उत्तर प्रदेश में 50 मीटर लम्बा मोबाइल टावर चोरी


Public Lokpal
December 01, 2023


उत्तर प्रदेश में 50 मीटर लम्बा मोबाइल टावर चोरी
कौशाम्बी : एक अनोखी घटना में उत्तर प्रदेश में 50 मीटर लंबा मोबाइल टावर गायब हो गया है, जिससे अधिकारी हैरान हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, टावर के गायब होने की सूचना एक तकनीशियन ने 29 नवंबर को दी थी। अपनी शिकायत में, तकनीशियन राजेश कुमार यादव ने कहा कि टावर इस साल 31 मार्च को गायब पाया गया था।
हालाँकि यह अभी साफ़ नहीं हुआ है कि चोरी की सूचना आठ महीने बाद क्यों दी गई।
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, मोबाइल टावर उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के उज्जैनी गांव से चोरी हो गया था। इस मामले को और भी अधिक चौंकाने वाली बात यह है कि इसका वजन 10 टन (10,000 किलोग्राम) था और इसकी ऊंचाई 50 मीटर (लगभग 164 फीट) थी।
यही नहीं केवल टावर ही नहीं बल्कि- एक शेल्टर, बिजली की फिटिंग और मोबाइल टावर असेंबली से संबंधित अन्य उपकरण भी चोरी हुए हैं। कुल सामान की कुल कीमत 8.5 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।
पुलिस ने तकनीशियन की शिकायत के आधार पर आईपीसी की धारा 379 (चोरी) के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की है।
यादव के अनुसार, उनकी कंपनी ने जनवरी 2023 में उज्जैनी गांव में उबिद उल्लाह नाम के एक व्यक्ति के खेत में मोबाइल टावर स्थापित किया था। जब वह 31 मार्च को निरीक्षण के लिए खेत में गए, तो उन्होंने पाया कि टावर गायब है, यही नहीं उसका नामोनिशान भी नहीं मिला।