post
post
post
post
post
post
post
post
post
post

कांग्रेस ने बी एन चंद्रप्पा को सौंपा कर्नाटक विजय का ज़िम्मा, बनाया प्रदेश का कार्यकारी अध्यक्ष

Public Lokpal
April 09, 2023 | Updated: April 09, 2023

कांग्रेस ने बी एन चंद्रप्पा को सौंपा कर्नाटक विजय का ज़िम्मा, बनाया प्रदेश का कार्यकारी अध्यक्ष


नई दिल्ली : कर्नाटक विधानसभा चुनाव से कुछ दिन पहले कांग्रेस ने रविवार को बी एन चंद्रप्पा को अपनी राज्य इकाई का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया।

पार्टी के एक बयान में कहा गया है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने चंद्रप्पा को कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है।

कर्नाटक इकाई का नेतृत्व डी के शिवकुमार कर रहे हैं।

चंद्रप्पा की नियुक्ति कर्नाटक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष आर ध्रुवनारायण के पिछले महीने निधन के बाद हुई है।

कांग्रेस ने अब तक चुनाव के लिए 142 उम्मीदवारों की घोषणा की है।

कांग्रेस कर्नाटक में भाजपा से सत्ता छीनने की कोशिश कर रही है। गौरतलब है कि कर्नाटक एकमात्र दक्षिणी राज्य है जहां भगवा पार्टी सत्ता में है। 

224 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव 10 मई को होंगे और नतीजे 13 मई को घोषित किए जाएंगे।

NEWS YOU CAN USE

Top Stories

post
post
post
post
post
post
post
post
post
post
post
post

Advertisement

Pandit Harishankar Foundation

Videos you like

Watch More