प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन का निधन

Public Lokpal
September 28, 2023

प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन का निधन
नई दिल्ली : भारत की हरित क्रांति के जनक कहे जाने वाले एम एस स्वामीनाथन का गुरुवार को निधन हो गया। वह 98 वर्ष के थे। स्वामीनाथन ने धान की अधिक उपज देने वाली किस्मों को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिससे यह सुनिश्चित करने में मदद मिली कि भारत के कम आय वाले किसान अधिक उपज पैदा करें।
स्वामीनाथन को 1987 में प्रथम विश्व खाद्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इसके बाद उन्होंने चेन्नई में एमएस स्वामीनाथन रिसर्च फाउंडेशन की स्थापना की।
कई पुरस्कारों के अलावा, स्वामीनाथन रेमन मैग्सेसे पुरस्कार (1971) और अल्बर्ट आइंस्टीन विश्व विज्ञान पुरस्कार (1986) से भी सम्मानित किये जा चुके हैं।
स्वामीनाथन के परिवार में उनकी पत्नी मीना और तीन बेटियां सौम्या स्वामीनाथन, मधुरा स्वामीनाथन और नित्या स्वामीनाथन हैं।