BIG NEWS
- 65 करोड़ दैनिक लेनदेन के साथ भारत के यूपीआई ने छोड़ा अमेरिका के वीज़ा को पीछे
- यमन में केरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली
- तलाक के मामलों में पति-पत्नी के बीच गुप्त रूप से रिकॉर्ड की गई बातचीत स्वीकार्य: सुप्रीम कोर्ट
- फॉक्सकॉन से चीनी इंजीनियरों के जाने से भारत में एप्पल के उत्पादन पर क्या रहा असर?
यौन दुराचार के आरोप के बाद हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह ने दिया इस्तीफा

Public Lokpal
January 01, 2023

यौन दुराचार के आरोप के बाद हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह ने दिया इस्तीफा
चंडीगढ़ : हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह ने एक महिला कोच द्वारा यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने के बाद रविवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। मंत्री ने मीडिया को अपनी ब्रीफिंग में कहा, वह मुख्यमंत्री को जिम्मेदारी सौंप रहे हैं। 36 वर्षीय भाजपा नेता, जो भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान और पहली बार विधायक हैं, के खिलाफ प्राथमिकी शनिवार को दर्ज की गई थी।
खेल मंत्री ने कहा ''मेरी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है। मुझे उम्मीद है कि मुझ पर लगाए गए झूठे आरोपों की गहन जांच होगी। जांच रिपोर्ट आने तक मैं खेल विभाग की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री को सौंपता हूं''।
संदीप सिंह ने सभी आरोपों का खंडन किया है और उन्हें निराधार बताया है।
एक पुलिस प्रवक्ता ने कहा, “हरियाणा की एक महिला कोच द्वारा खेल मंत्री हरियाणा के खिलाफ की गई शिकायत के मामले में दिनांक 31.12.2022 को आईपीसी की धारा 354, 354ए, 354बी, 342, 506 के तहत पुलिस स्टेशन सेक्टर 26, चंडीगढ़ में मामला दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है”।
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पहले आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग की थी, जबकि इंडियन नेशनल लोकदल ने मनोहर लाल खट्टर सरकार से संदीप सिंह को तुरंत बर्खास्त करने और मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल गठित करने को कहा था।