BIG NEWS
- बाल अधिकार आयोग के राज्यों से अनुरोध, 'सभी बच्चों को जरूर मिले औपचारिक शिक्षा'
- NEET UG 2024: 24 लाख से अधिक उम्मीदवार होंगे परीक्षा में शामिल, इन देशों में भी बना परीक्षा केंद्र
- देश के गृहमंत्री पर लगा 'चुनाव संहिता उल्लंघन' का आरोप, एफआईआर दर्ज
- क्या है 'ज़ेनोफोबिया'? अमेरिकी राष्ट्रपति ने क्यों किया चीन और भारत के लिए इसका जिक्र
- 127 साल पुराने गोदरेज समूह का हुआ बंटवारा
- ये है पहले दो चरणों में वोटिंग का प्रतिशत, चुनाव आयोग ने जारी किये आंकड़े
आज बीजेपी में शामिल हो रही हैं मुलायम सिंह की बहू अपर्णा यादव
Public Lokpal
January 19, 2022
आज बीजेपी में शामिल हो रही हैं मुलायम सिंह की बहू अपर्णा यादव
लखनऊ : मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव बुधवार को बीजेपी में शामिल होंगी। खबरों के मुताबिक, समाजवादी पार्टी के मुखिया की छोटी बहू अपर्णा यादव बुधवार (19 जनवरी) को सुबह 10 बजे भगवा पार्टी में शामिल होंगी। उत्तर प्रदेश में यह एक बड़ा घटनाक्रम होगा।
प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 10 फरवरी से शुरू हो रहे हैं। मतदान 7 चरणों में होंगे और मतों की गिनती 10 मार्च को होगी।
अपर्णा यादव का भाजपा में शामिल होना चुनावों से पहले एक महत्वपूर्ण कदम होगा, खासकर तब जब भाजपा के कई मंत्री और नेता समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हों।
अपर्णा यादव को भाजपा द्वारा लखनऊ कैंट की विधानसभा सीट का टिकट दिये जाने की संभावना जताई जा रही है।