BIG NEWS
- कैंपबेल विल्सन का एयर इंडिया के CEO पद से इस्तीफ़ा
- UP SIR: 10 अप्रैल को प्रकाशित होगा फाइनल इलेक्टोरल रोल
- दिल्ली विधानसभा में सुरक्षा को लेकर हड़कंप: नकाबपोश ड्राइवर ने गेट तोड़ा, फूलों का गुलदस्ता छोड़ा
- अडानी द्वारा JAL खरीदने के NCLAT के आदेश में दखल से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
- 2003 के रामावतार जग्गी हत्याकांड में अमित जोगी को उम्रकैद, छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने सुनाई सज़ा
- ईरान को ट्रंप की धमकियों से तनाव बढ़ने के कारण तेल की कीमतें $110.74 प्रति बैरल तक पहुंचीं
- वेस्ट एशिया संकट: जयशंकर ने कतर के PM और UAE के विदेश मंत्री से की बातचीत
- मंगलवार रात 8 बजे: ईरान डील पर अपशब्दों से भरे अल्टीमेटम के बाद ट्रंप ने पोस्ट किया अजीब मैसेज
- सरकार ने बढ़ाई LPG की सप्लाई, होर्मुज की चिंताओं के बीच जनता से संयम बरतने की अपील
- रेल नीर स्कैम में केंद्रीय सूचना आयोग ने RTI से इनकार पर की IRCTC की खिंचाई
कोविड से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए 87 वर्षीय महिला करतीं है यह नायाब काम
Public Lokpal
August 25, 2021
कोविड से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए 87 वर्षीय महिला करतीं है यह नायाब काम
इंदौर: तमाम अन्य लोगों की तरह, दूसरी कोविड -19 लहर 87 वर्षीय उषा गुप्ता के लिए दुखों का पहाड़ ले आई। वह और उनके पति राजकुमार दोनों वायरस की चपेट में आये जहाँ उन्हें दिल्ली के बत्रा अस्पताल में भर्ती कराया गया। 27 दिनों के संघर्ष के बाद, उषा के पति का निधन हो गया, उनकी छह दशकों का साथ एक साथ समाप्त हो गई।
अस्पताल में उषा ने मरीजों और उनके परिवारों की लाचारी देखी। उसके अपने पति को दो बार ऑक्सीजन की कमी का सामना करना पड़ा और दुर्भाग्य से, दूसरी बार, वह जीवित नहीं रह पाए।
उन्होंने कहा “मैंने अपने चारों ओर बहुत दुख देखा। ऑक्सीजन की कमी एक बात थी। लेकिन ऐसा लग रहा था कि हम किसी युद्ध के बीच में खड़े हैं और हर कोई दहशत में है। पति को खोने के बाद मैंने खुद को खो दिया। मैं गहरे दर्द और सदमे में थी"।
उषा ने कहा कि उन्होंने देखा कि कैसे महामारी उन परिवारों को प्रभावित कर रही है जो आर्थिक रूप से मजबूत नहीं थे। अस्पताल में उन्होंने जो पीड़ा देखी, उसने उनके जीवन को एक नया अर्थ दिया जिसके बाद घर का बना और उसने स्वादिष्ट अचार बनाकर जरूरतमंदों की मदद करने का फैसला किया।
उषा ने जुलाई 2021 में 'पिकल्ड विद लव' का सफर शुरू किया, जहां उन्होंने घर का बना अचार और सॉस बेचना शुरू किया। अचार की बिक्री से होने वाले आय का इस्तेमाल कोविड-19 से प्रभावित लोगों तक भोजन पहुंचाने के लिए किया जाता है।
इस उद्यम को शुरू करने की प्रेरणा उनकी पोती, राधिका बत्रा से मिली, जो दिल्ली में एक बाल रोग विशेषज्ञ हैं। उषा के परिवार ने सारी जानकारी इकट्ठी की कि जरूरी सामान कहां से लाएं- ताजी सामग्री, बोतलें, लेबल प्रिंटर आदि।
उषा ने कहा "हर पैसा मायने रखता है। मुझे खुशी है कि छोटे पैमाने पर भी, मैं कुछ अलग करने में सक्षम हूं। 200 ग्राम अचार या सॉस की एक बोतल की कीमत 150 रुपये है। यह पैसा जो बेचकर इकट्ठा किया गया था और इसकी मार्केटिंग और 65,000 से अधिक जरूरतमंद लोगों को भोजन, जो कोविड से प्रभावित थे के लिए इस्तेमाल किया गया था"।
उषा अब वंचित महिलाओं को सशक्त बनाना चाहती हैं और उन्हें खुद के छोटे व्यवसाय शुरू करने के लिए प्रशिक्षित करना चाहती हैं। वह कहती हैं कि वह ऐसी महिलाओं को प्रशिक्षित करने और उन्हें आजीविका कमाने के लिए खाना पकाने की कला सिखाने के लिए तैयार है।
उषा ने 'Indian Vegetarian Cuisine' नाम की किताब भी लिखी है।




