BIG NEWS
- जीएसटी परिषद ई-कॉमर्स और व्यवसायों के लिए बड़े अनुपालन सुधारों पर कर सकती है विचार
- उत्तर प्रदेश सरकार ने भदोही जिले का नाम बदलकर किया 'संत रविदास नगर भदोही'
- ऑपलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया का ऐलान भारत-पाकिस्तान मुकाबला एशियाई खेलों के इतिहास में सबसे ज्यादा
- अखिलेश यादव ने किया सुनिश्चित सीट से ज़्यादा अहम गठबंधन की जीत
- दिल्ली प्रदर्शन में महिला पत्रकारों से यौन उत्पीड़न का आरोप ACP पर मामला दर्ज करने की मांग
- राज और उद्धव ठाकरे की SIR को रद्द करने और कागजी बैलेट की वापसी की मांग
- श्रीलंकाई नौसेना ने कथित अवैध शिकार के लिए नौ भारतीय मछुआरों को पकड़ा
- अमरावती से एशियाई खेलों की शान तक आर्चर कुमकुम के पिता का अगला लक्ष्य ओलंपिक स्वर्ण
- सपा सांसद के बयान पर कांग्रेस सपा गठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर खींचतान
- सीमा पर गोलीबारी: पाकिस्तान ने भारतीय राजनयिक को तलब कर दर्ज कराया कड़ा विरोध
कृषि कानून वापस लेने के बाद आज लखनऊ में किसानों की महापंचायत; संसद के लिए मार्च अगले सप्ताह
Public Lokpal
November 22, 2021
कृषि कानून वापस लेने के बाद आज लखनऊ में किसानों की महापंचायत; संसद के लिए मार्च अगले सप्ताह
लखनऊ: संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने तीन कृषि कानूनों को वापस लेने की केंद्र की घोषणा के बाद सोमवार को लखनऊ में सभी प्रदर्शनकारी किसानों को किसान महापंचायत में भाग लेने के लिए कहा गया है। किसान मोर्चा ने 29 नवंबर को संसद तक मार्च निकालने की भी योजना बनाई है, बता दें 29 नवम्बर से सदनों की बैठक शीतकालीन सत्र के लिए शुरू हो रही है।
शहर के आशियाना इलाके के इको गार्डन में सुबह करीब 10 बजे किसान नेता राकेश टिकैत की मौजूदगी में बैठक शुरू हुई है। एमएसपी गारंटी कानून को खारिज करने और केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी को हटाने की मांग महापंचायत में उठाई जाएगी। इसके अलावा किसानों की समस्याओं और महंगाई के मुद्दे पर भी चर्चा की जाएगी।
टिकैत ने पहले कहा था, 'किसानों का विरोध जारी रहेगा। कृषि कानून वापसी सिर्फ एक मुद्दा था। अभी भी अन्य मुद्दे बने हुए हैं। मरने वाले किसानों और किसानों के खिलाफ दर्ज मामले अहम मुद्दे हैं। किसानों की मौत की जिम्मेदारी भी सरकार को लेनी होगी और उनके परिवारों को आर्थिक मदद देनी होगी।
टिकैत ने कृषि कानूनों को निरस्त करने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आगे कहा कि किसानों को अब एमएसपी कानून के लिए संघर्ष करना होगा। उन्होंने कहा था “एमएसपी कानून के बिना, किसानों की आय नहीं बढ़ेगी। किसान को उसकी उपज का एक निश्चित मूल्य मिले, सरकार को भी इस पर कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए।





