वापस कांग्रेस में पहुंचे उत्तराखंड के मंत्री यशपाल आर्य और उनके विधायक बेटे

Public Lokpal
October 11, 2021

वापस कांग्रेस में पहुंचे उत्तराखंड के मंत्री यशपाल आर्य और उनके विधायक बेटे


नैनीताल : उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले सत्तारूढ़ भाजपा को झटका देते हुए राज्य के मंत्री यशपाल आर्य ने सोमवार को पार्टी छोड़ दी और कांग्रेस में फिर से शामिल हो गए। उनके विधायक पुत्र संजीव आर्य भी कांग्रेस में शामिल हो गए।

छह बार के विधायक और प्रमुख दलित नेता, यशपाल आर्य पुष्कर सिंह धामी सरकार में परिवहन मंत्री हैं। उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष यशपाल आर्य ने पार्टी छोड़ दी थी और 2017 के विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा में शामिल हो गए थे क्योंकि वह कथित तौर पर तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत की कार्यशैली से परेशान थे।

हालांकि कहा जाता है कि असली कारण, शायद, उनके बेटे संजीव आर्य को टिकट देने की इच्छुक नहीं थी। इसके बाद भाजपा ने फौरन संजीव आर्य को नैनीताल सीट से उतारा, जिसपर उन्होंने जीत हासिल की।