post
post
post
post
post
post
post
post

ब्रिटेन की सबसे लंबे समय तक राज करने वाली महारानी एलिजाबेथ का 96 साल की उम्र में निधन

Public Lokpal
September 09, 2022

ब्रिटेन की सबसे लंबे समय तक राज करने वाली महारानी एलिजाबेथ का 96 साल की उम्र में निधन


नई दिल्ली : ब्रिटेन की सबसे लंबे समय तक राज करने वाली महारानी और सात दशकों तक देश की प्रमुख महारानी एलिजाबेथ का 96 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। बकिंघम पैलेस ने गुरुवार को कहा।

एक बयान में कहा गया, "रानी का आज दोपहर बाल्मोरल में शांतिपूर्वक निधन हो गया।"

दुनिया की सबसे उम्रदराज और सबसे लंबे समय तक राज्य की प्रमुख महारानी एलिजाबेथ द्वितीय 6 फरवरी, 1952 को अपने पिता किंग जॉर्ज VI की मृत्यु के बाद सिंहासन पर आईं। तब वह सिर्फ 25 वर्ष की थीं।

अगले वर्ष जून में उन्हें ताज पहनाया गया। पहला टेलीविज़न राज्याभिषेक एक नई दुनिया का पूर्वाभास था जिसमें राजघरानों के जीवन की मीडिया द्वारा तेजी से छानबीन की जानी थी।

एलिजाबेथ ऐसे समय में सम्राट बनीं जब ब्रिटेन ने अभी भी अपने पुराने साम्राज्य को बरकरार रखा था। वह द्वितीय विश्व युद्ध के कहर से उभर रहा था, खाद्य राशनिंग अभी भी लागू थी। साथ ही वर्ग और विशेषाधिकार अभी भी समाज में प्रमुख थे।

उस समय विंस्टन चर्चिल ब्रिटेन के प्रधान मंत्री थे, जोसेफ स्टालिन ने सोवियत संघ का नेतृत्व कर रहे थे और कोरियाई युद्ध चरम पर था।

इसके बाद के दशकों में, एलिजाबेथ ने देश और विदेश में बड़े पैमाने पर राजनीतिक परिवर्तन और सामाजिक उथल-पुथल देखी। उनके अपने परिवार के क्लेश, विशेष रूप से चार्ल्स और उनकी दिवंगत पहली पत्नी डायना का तलाक पूरी दुनिया में सुर्खियां बटोर रहा था।

इन सबके बीच राष्ट्रीय आर्थिक गिरावट के समय में ब्रिटेन के लिए स्थिरता और निरंतरता को एक स्थायी प्रतीक बनाये रखने का हर संभव प्रयास करते हुए एलिजाबेथ ने आधुनिक युग की मांगों व राजशाही की प्राचीन संस्था में सामंजस्य बिठाने की कोशिश की।

उनके पोते प्रिंस विलियम, जो अब सिंहासन के उत्तराधिकारी हैं, ने 2012 के एक वृत्तचित्र में कहा, "वह किसी अन्य की तरह राजशाही का आधुनिकीकरण और विकास करने में कामयाब रही है।"

NEWS YOU CAN USE

Top Stories

post
post
post
post
post
post
post
post
post
post
post
post

Advertisement

Pandit Harishankar Foundation

Videos you like

Watch More