post
post
post
post
post
post
post
post
post
post

6 अक्टूबर को कर्नाटक में 'भारत जोड़ो यात्रा' का हिस्सा बन सकती हैं सोनिया गाँधी

Public Lokpal
October 03, 2022

6 अक्टूबर को कर्नाटक में 'भारत जोड़ो यात्रा' का हिस्सा बन सकती हैं सोनिया गाँधी


नई दिल्ली :  कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी 6 अक्टूबर को कर्नाटक में भारत जोड़ो यात्रा में भाग लेंगी। यह पहली बार होगा जब सोनिया गांधी यात्रा में भाग लेंगी। यात्रा उस समय शुरू हुई थी जब सोनिया चिकित्सा जांच के लिए विदेश गई थीं।

पार्टी के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया कि सोनिया गांधी छह अक्टूबर को कर्नाटक यात्रा के दौरान पदयात्रा का हिस्सा बनेंगी।

यह यात्रा कर्नाटक से होकर 21 दिनों तक चलेगी और राज्य में 511 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुआ और तमिलनाडु और केरल से गुजरते हुए शुक्रवार को कर्नाटक में प्रवेश किया।

राहुल गांधी यात्रा में लगातार चल रहे हैं और 30 सितंबर को पड़ोसी राज्य तमिलनाडु के गुडलुर से कर्नाटक के गुंडलुपेट पहुंचे।

कर्नाटक में अगले साल चुनाव होने हैं और यह पहली बार है जब यात्रा भाजपा शासित राज्य से गुजर रही है।

सोनिया गांधी के एक दिन बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी यात्रा में शामिल होने की सम्भावना है। 

इससे पहले रविवार को राहुल गांधी ने कर्नाटक के मैसूर में चल रही 'भारत जोड़ो यात्रा' के तहत बारिश के बीच एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने बारिश में एक जनसभा को संबोधित करते हुए अपना एक वीडियो पोस्ट किया।

राहुल गांधी ने शुक्रवार को दावा किया कि 'भारत जोड़ो यात्रा' पार्टी के लिए जनता तक पहुंचने का एकमात्र तरीका है क्योंकि अभिव्यक्ति के अन्य सभी रास्ते बंद हैं।

NEWS YOU CAN USE

Top Stories

post
post
post
post
post
post
post
post
post
post
post
post

Advertisement

Pandit Harishankar Foundation

Videos you like

Watch More