post
post
post
post
post
post
post
post
post
post
BIG NEWS

अंतरिक्ष से लोकतंत्र: नासा के अंतरिक्ष यात्रियों ने यूएस मध्यावधि चुनाव में डाला वोट

Public Lokpal
November 04, 2026

अंतरिक्ष से लोकतंत्र: नासा के अंतरिक्ष यात्रियों ने यूएस मध्यावधि चुनाव में डाला वोट


पृथ्वी से 400 किलोमीटर से अधिक ऊंचाई पर अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर तैनात नासा के भारतीय मूल के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन और उनके दो अमेरिकी साथियों—जेसिक वाटकिंस और ल्यूक डेलानी—ने 2026 अमेरिकी मध्यावधि चुनावों में अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

अनिल मेनन ने सोशल मीडिया मंच X पर एक वीडियो साझा कर दिखाया कि कैसे उनका छोटा स्लीपिंग कम्पार्टमेंट (सोने का कमरा) एक अस्थायी "मतदान केंद्र" बन गया। उन्होंने लिखा, "हाँ, आप अंतरिक्ष से भी मतदान कर सकते हैं! हम तीनों अमेरिकी चालक दल के सदस्यों ने एक इलेक्ट्रॉनिक बैलेट भरा और इसे सुरक्षित रूप से चुनाव अधिकारियों को भेजा।"

अंतरिक्ष से मतदान की प्रक्रिया पूरी तरह एन्क्रिप्टेड (सुरक्षित) डिजिटल संचार पर आधारित होती है।

नासा के नियर स्पेस नेटवर्क के जरिए ये डिजिटल वोट न्यू मैक्सिको स्थित केंद्र से होते हुए सीधे हैरिस काउंटी, टेक्सस के चुनाव अधिकारियों तक पहुँचाए जाते हैं। टेक्सस कानून 1997 से ही अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष से मतदान करने की अनुमति देता है।

NEWS YOU CAN USE

Big News

post
post
post
post
post
post
post
post
post
post
post
post

Advertisement

Videos you like

Watch More