कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक पीटी थॉमस का निधन

Public Lokpal
December 22, 2021

कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक पीटी थॉमस का निधन


कोच्चि: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधायक पीटी थॉमस का बुधवार को तमिलनाडु के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 71 वर्ष के थे। वह वेल्लोर के क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज में पेट से संबंधी बीमारियों का इलाज करा रहे थे।

इस साल अप्रैल में लगातार दूसरी बार थ्रीक्काकारा विधानसभा सीट से विधायक चुने गए थॉमस ने 2009-2014 की अवधि के दौरान लोकसभा में इडुक्की का प्रतिनिधित्व किया। वह केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (KPCC) के कार्यकारी अध्यक्ष थे।

1950 में जन्मे थॉमस ने केरल में कांग्रेस के छात्र संगठन केरल छात्र संघ (केएसयू) के एक कार्यकर्ता के रूप में अपना राजनीतिक जीवन शुरू किया। उन्होंने अपने महत्वपूर्ण राजनीतिक जीवन के दौरान केएसयू, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सहित कई पदों पर कार्य किया।